Preview — VidLingo segera dibuka. Beberapa hal mungkin masih berubah.

VidLingo

← Semua buku bergambar

शहदखोज चिड़िया का बदला

MudahHindi · Dibacakan oleh suara komputer
Gambar untuk halaman 1 dari शहदखोज चिड़िया का बदला

यह कहानी नगेदे नामक एक शहदखोज चिड़िया और एक लालची युवक गिंगिले की है। एक दिन जब गिंगिले शिकार के लिए बाहर गया था तो उसने नगेदे की आवाज़ सुनी। गिंगिले के मुँह में शहद के बारे में सोच कर पानी आ गया। वह रुक गया, उसने ध्यान से सुना और नगेदे को ढूँढ़ने लगा, थोड़ी देर में उसे वह अपने सर के ऊपर वाली शाखा पर बैठा दिख गया। “चिटिक, चिटिक, चिटिक,” एक से दूसरे पेड़, और अगले पेड़ पर जाते हुए पक्षी ज़ोर से बोला। वह रुक-रुक कर “चिटिक, चिटिक, चिटिक,” बोलने लगा और पक्का करने लगा कि गिंगिले उसके पीछे आ रहा है।

Halaman 1 dari 11

Kredit